डीवीसी द्वारा मदनपुर ग्राम में फुटबॉल ग्राउंड में दर्शक गैलरी का उद्घाटन

डीवीसी द्वारा मदनपुर ग्राम में फुटबॉल ग्राउंड में दर्शक गैलरी का उद्घाटन

दुर्गापुर : खेलकूद को प्रोत्साहित करना एवं ग्रामीण युवाओ के लिए खेल के मैदान में उचित सुविधा प्रदान करने के क्रम में दामोदर घाटी निगम डीवीसी दुगापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन अपनी सीएसआर योजना के तहत अपनाये गये गांवों में क्रय जारी रखे हुए है | डीवीसी ने आज दिनांक 17 अगस्त 2022 को विधायक रानीगंज श्री तपस बनर्जी की उपस्थिति में फुटबॉल ग्राउंड में दर्शक दीर्घा( गैलरी ) का उद्घाटन किया जिसका लागत 52 .31 लाख का आया है | विधायक श्री बनर्जी ने कहा कि डीवीसी की यह पहल ग्रामीण युवाओ में खेलकुद प्रतिभा को निखारने में मदद करेगा और ग्रामीण खेल का आनंद उचित पर्यावरण में कर पाएंगे उन्होंने ग्रामीणों को डीवीसी द्वारा इस सौगात की सराहना की।इस संबंध में विधायक श्री बनर्जी ने मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान डीवीसी डीएसटीपीएस श्री सुनील प्रसाद डीजीएम प्रशासन डीवीसी डीएसटीपीएस श्री बिस्वनाथ जोआरदार , उपमुख्य अभियंता (असैनिक) श्री अरिजीत मजूमदार , बीडीओ अंडाल श्री सुदीप्त बिस्वास सभापति लक्ष्मी टुडू की उपस्थिति में उद्घाटन कर ग्रामीणों को औपचारिक रूप से इस परियोजना को सौंप दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान मदनपुर , एसडीई (असैनिक) संजीब बराट ,और प्रबंधक सीएसआर डीएसटीपीएस एमडी शमीम अहमद डीवीसी डीएसटीपीएस भी उपस्थित थे । 

इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि खेल के मैदान में उचित सीुविधाये होने से युवा अच्छे तरीके से खेल सके और देश का नाम रोशन कर पाए ऐसा डीवीसी का हमेशा प्रयास रहा है , ये युवा क्या पता कल को देश का प्रतिनिधित्व ओलम्पिक या कॉमनवेल्थ गेम्स में करे। 

बीडीओ ने कहा कि इस मैदान का कायाकल्प करने और इतनी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध करा कर डीवीसी ने इस इलाके में खेल को प्रोत्साहित करेने में बड़ी भूमिका निभा दी है अब, हमारे युवा इस अवसर को अपनी उपलब्धि में बदलकार देश का नाम रोशन करेंगे ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0